Dark Mode
कुल की रस्म के साथ आफ़ताबे शेखावाटी का 157 वां उर्स मुबारक का समापन

कुल की रस्म के साथ आफ़ताबे शेखावाटी का 157 वां उर्स मुबारक का समापन

मुल्क में अमन चैन व तरक़्क़ी की दुआ मांगी


सीकर । जिले के फतेहपुर शेखावाटी में ऐतिहासिक दरगाह आफ़ताबे शेखावाटी हजऱत ख़्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलैमानी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी रहमतुल्लाह अलयह में पिछले 8 दिनों से जारी 157 वें सालाना उर्स मुबारक और मेले का आज कुल की रस्म के साथ विधिवत समापन हुआ। सुबह 11 बजे दरगाह के सज्जादानशीन व मुतवल्ली पीर ग़ुलाम नसीर साहब की सदारत में कुल शरीफ की मेहफि़ल आरंभ हुई जिसमें दरगाह की शाही चौकी नजमी ब्रदर्स ने रंग और मेला पढ़ कर समां बाँधा। दोपहर 1 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई जिसमे सज्जादानशीन व मुतवल्ली पीर ग़ुलाम नसीर साहिब ने फ़ातिहा ख्वानी कर मुल्क में अमन चैन की दुआ माँगी। पीर ग़ुलामे नजम साहिब ने शजरा ख्वानी और मनकबत ख्वानी की और सभी जायरीन को उर्स की मुबारकबाद पेश की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!