Dark Mode
नौ योजनाओं का लाभ पाकर फूले ना समाई कंकूडी

नौ योजनाओं का लाभ पाकर फूले ना समाई कंकूडी

उदयपुर  । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप प्रदेश में जारी महंगाई राहत कैंप अभियान हर वर्ग के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। इन कैंपों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर लाभार्थी राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त कर रहे हैं।
उदयपुर जिले के लासाडि़या पंचायत समिति क्षेत्र के खजूरी ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप में क्षेत्र की कंकूडी बाई अपने दस्तावेजों के साथ पहुंची और पंजीकरण करवाने के बाद उसे पता चला कि वह सभी नौ की नौ योजनाओं के लिए पात्र है तो वह फूले नहीं समाई। बस फिर क्या था...यहाँ कार्मिक ने उसके दस्तावेज़ लिए और हाथों-हाथ नौ योजनाओं में पंजीयन कर दिया। पंजीयन के बाद उसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों हस्ताक्षरित हर योजना का गारंटी कार्ड मिला तो उसने प्रसन्नता के साथ मुख्यमंत्री का आभार जताया। उसे मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फुड पैकेट, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुघर्टना बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना का लाभ मिला है। कंकूडी ने कहा कि वह घर जाकर आस-पड़ोस के लोगों को भी यहाँ आने और लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!