Dark Mode
जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थओं का लिया जायजा

जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थओं का लिया जायजा

सवाई माधोपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मंगलवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एंव सैशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सैना ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।  


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में कीटनाशक के छिड़काव, सीवरेज, बंदियों को कैंटीन की सुविधा, सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण, जेल में विजिटर्स रूम, रसोई घर, पेयजल, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किए। बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये।


मौके पर उपस्थित रमेश उपाध्याय कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई।


निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!