सीईओ से मुलाकात कर गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की रखी बात
जयपुर । टोबैको फ्री यूथ कैंपियन के अंतर्गत गाँवो को तम्बाकू मुक्त करवाने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयपुर डॉ शिल्पा सिंह से मुलाकात कर गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की बात रखी, जिस पर उन्होंने अभियान के सफल संचालन का आश्वासन प्रदान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से संजना जैन एवं भानु कुमार शर्मा ने सफल क्रियान्वयन के लिए गतिविधियों को आगे बढ़ाते हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयपुर से भेंट कर तंबाकू मुक्त गांव के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई जिस पर सीईओ द्वारा अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्रदान कर जिले के विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए