Dark Mode
तीन दिन गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी

तीन दिन गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी

सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़ा, पहली बार प्रॉफिट के बाद जोमैटो का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर


शेयर बाजार में तीन दिन की लगातार गिरावट के बाद आज यानी शुक्रवार (4 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़कर 65,560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और सिर्फ 5 में गिरावट देखने को मिल रही है।

जून तिमाही नतीजे के बाद जोमैटो का शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर करोबार कर रहा है। शेयर करीब 10.50% की तेजी के साथ 95.70 पर कारोबार कर रहा है। कंपनी को पहली बार इस तिमाही में प्रॉफिट हुआ है। जून तिमाही में जोमैटो को 2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी को 186 करोड़ का घाटा हुआ था।

सिप्ला का भी शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा
सिप्ला का शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अभी कंपनी का शेयर 5.26% की तेजी के साथ 1,227 पर कारोबार कर रहा है।

आज ओपन हुआ बायोटेक लिमिटेड का IPO
बायोफार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, यानी IPO के जरिए कंपनी 1,551 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 8 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। 18 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
कल शेयर बाजार में दिखी बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में कल यानी 3 अगस्त को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 65,240 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 144 अंक की गिरावट रही। ये 19,381 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और सिर्फ 6 में तेजी देखने को मिली थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!