फिर क्रय विक्रय समिती में दिखाई दिया राजेंद्र मीणा का जलवा
बामनवास. मुख्यालय पर क्रय-विक्रय सेवा सहकारी समिति बामनवास के चेयरमैन के निर्विरोध चुनाव करवाने में विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा का जलवा फिर बरकरार दिखाई दिया।बामनवास क्रय विक्रय सेवा सहकारी समिति के चुनाव की सूचना मिलते ही चुनाव को गंभीरता से लेकर पहले 11 सदस्यों का निर्विरोध बोर्ड बनाया गया।इसके बाद उनकी सूझबूझ और सभी 11सदस्यों की आपसी सहमति जताकर के आज क्रय विक्रय सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन एवं उप चेयरमैन के चुनाव निर्विरोध संपन्न कराएं गए।जिसमें चेयरमैन के पद पर विशंबर मीणा पूर्व जिला परिषद सदस्य बामनवास एवं उप चेयरमैन के पद पर भरतलाल गुर्जर को निर्विरोध निर्वाचित करवाकर चुनाव संपन्न कराएं।
इस मौके पर सित्तौड़ सरपंच विजय सिंह गुर्जर,बामनवास मंडल अध्यक्ष सुधाकर त्रिपाठी,मंडल महामंत्री रामराज मीणा,मीडिया प्रभारी सुनील कुमार मीणा,ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सानू सैनी, बरनाला मंडल महामंत्री रामदयाल खारवाल,लालचंद कटारिया,कैलाश बिंजारी,तेजराम सुकार,श्रीफूल सुकार,भानु बामनवास,पूर्व चेयरमैन ज्ञानीसिंह मीणा एवं संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।