अग्र महाकुंभ जागृति सम्मेलन जयपुर के लिए रवाना हुए अग्र बन्धु
खेतड़ी । अग्र महाकुंभ जाग्रति सम्मेलन में शामिल होने के लिए अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजेश शाह के नेतृत्व में खेतड़ी से अग्र बन्धु विधाधर नगर जयपुर के लिए रविवार को बस द्वारा रवाना हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष विजेश शाह ने बताया कि जयपुर में होने वाले अग्र महाकुंभ जाग्रति सम्मेलन में भाग लेने के लिए 70 सदस्यों का दल खेतड़ी शहर से रवाना हुआ।इस अवसर पर समाज प्रमुख सुरेश कानोड़िया, संरक्षक बुधराम गुप्ता, महामंत्री प्रदीप झुनझुनवाला, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, मनोज गुप्ता , प्रदीप धुवालिया,, लक्ष्मीकांत, जगदीश परीवाला, विजय गोयल, कोषाध्यक्ष विजेश, महेन्द्र गुप्ता, मोतीलाल, सुरेश शाह, निहार गर्ग, अभिषेक गर्ग, प्रेम शाह, जगदीश गुप्ता, हरिश गुप्ता सहित कई लोग अग्र महाकुंभ में जयपुर पहुंचे।