अग्रवाल महिला समिति ने किया माताओं का सम्मान
पीलीबंगा। मदर्स डे के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला समिति द्वारा वयोवृद्ध माताओं के लिये सम्मान समारोह का आयोजन
समिति अध्यक्ष हीना गर्ग व सपना लीला नेतृत्व में किया गया।हीना गर्ग ने अपने संबोधन के माध्यम से मां की महिमा का बखान कर मां के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित किया।इसके बाद समिति की समस्त महिला सदस्यों ने माताओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पंहुचे अग्रवाल महासभा अध्यक्ष पुरूषोतम सिंगला ने महिला समिति द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।सिंगला ने बच्चों को अपने मां-बाप से अच्छे संस्कार लेने की अपील की और बुजुर्गों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी बेहतर रणनीतियां से जल्द ही अग्रवाल समाज की युवा टीम बनाकर इनके यथासंभव सहयोग की भी घोषणा की। यह टीमें महाराज अग्रसेन की नीतियों पर चलते हुए समाज हित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगी।