अग्रवाल महिला मंडल: पारंपरिक खेलों में दिखाया उत्साह
कोटा,।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला मंडल द्वारा पारंपरिक खेल प्रतियोगिता कराई गई। महिला अध्यक्ष गायत्री मित्तल व महामंत्री रीना मित्तल ने बताया कि नींबू दौड़, गुल्ली डंडा और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 60 महिलाओं ने भाग लिया। नींबू दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आशा गुप्ता और द्वितीय दिव्या अग्रवाल रही। म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम शशि गोयल तथा द्वितीय अल्पना अग्रवाल रही। कोषाध्यक्ष शशि गोयल ने बताया कि सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष गर्ग, अनीता गर्ग, शिखा गुप्ता, अमिता अग्रवाल, गायत्री गर्ग, रानी गर्ग, प्रीति गुप्ता, ममता मित्तल, पदमा मित्तल, नेहा, किरण, शशि जैन, सिद्धू राजवंशी, राजेश्वरी, अल्पना सहित अनेक महिला उपस्थित रही। अंत में गायत्री मित्तल और रीना मित्तल ने सभी को धन्यवाद दिया।