Dark Mode
आंदोलनरत एएनएमए, एलएचवी संघ ने निकाली रैली

आंदोलनरत एएनएमए, एलएचवी संघ ने निकाली रैली

टोंक । सआदत अस्पताल गेट के बाहर एएनएमए एलएचवी संघ ऑफ  राजस्थान जिला टोंक द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये जा रहे अनिश्चितकालीन कर्मिक अनशन 23 वें दिन भी यथावत जारी रहा। मंगलवार को  साधना सैन ने फ्लोरंसनाइटेंगल, मदर टैरेसा एंव मां भारती को टीका लगाकर व माला पकनाकर कर्मिकों को अनशन पर बैठाया। तत्पश्चात सभी ब्लॉकों से आई हुई एलएचवी व एएनएम ने गहलोत सरकार तक अपनी मंागे पहुंचाने के लिये सआदत  अस्पताल से सुभाष सर्किल तक सरकार के खिलाफ  नारे लगाते हुए रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर घंटाघर चौराहे के चारों तरफ  मानव श्रंखला बना कर अपनी एकता एवं गहलोत सरकार के विरूद्व नारेबाजी की गई। ज्ञात रहे कि वेतन बढ़ोतरी, पदनाम परिवर्तन सहित अन्य मांगों को लेकर एलएचवी व एएनएम संघ आन्दोलनरत है। इस मौके पर संघ की टोंक जिलाध्यक्ष भारती मीणा सहित सुमीला, रामघनी, गीता देवी, राजी मीना, संतरा, निर्माला बैरवा, सुनीता बैरवा, फेमिना चिश्ती, फातिमा, मंजू सक्सेना, कमलेश सैनी, मुकेश कंवर, सीता  बुंदेल एवं गीता आदि मौजूद रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!