Dark Mode
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 07 जनवरी से प्रारंभ

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 07 जनवरी से प्रारंभ

बालोतरा। भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ योजना के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2026 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 07 जनवरी से प्रारंभ हो रहे है, जिसकी अन्तिम तिथि 27 जनवरी 2025 है। वायुसेना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। उम्मीद्ववार अग्निवीर की भर्ती के लिए 07 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है। 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 (दोनो दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीद्ववार इस भर्ती के लिए पात्र होगें। कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेंजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इजींनियरीग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीद्ववार आवेदन के पात्र है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!