Dark Mode
अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

अजमेर.  अग्रवाल समाज अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह प्रसिद्ध समाजसेवी सेवानिर्वत प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में जनकपूरी, गंज अजमेर में आयोजित किया गयाl
   अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आर के गुप्ता, संस्था के मुख्यसंरक्षक श्री अशोक पंसारी, बी पी मित्तल व श्रीमती राधिका अग्रवाल आदि ने श्री अग्रसेन भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ आर के गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी का संस्था पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर तथा शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया l
      इसके बाद फ्रेन्डस ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा अंताक्षरी व हाउजी गेम्स भी कराये गए, इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसके तहत समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया सम्मानित होने वाले बच्चों में आई आई टी गुवाहाटी में प्रवेश पर ऋषि अग्रवाल व खुशी गुप्ता  तथा एम बी बी एस की डिग्री प्राप्त करने पर आदित्य गुप्ता शामिल थेl
    कार्यक्रम में संस्था मुख्य संरक्षक हनुमान दयाल बंसल, संरक्षक उमेश चंद गुप्ता, गिरधर गोपाल गोयल, कमल किशोर गर्ग, कैलाशचंद डीडवानीया, कैलाशचंद अग्रवाल, जंवरीलाल बंसल, स्नेहलता मंगल, छाया गर्ग व अशोक गोयल, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव सतीश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रणामी, महिला शाखा अध्यक्ष अनिता बंसल, सचिव राजेंद्र अग्रवाल अनिल मित्तल, माधुरी कंदोई व बीना गुप्ता पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व सुरेश अग्रवाल, गिरधारीलाल मंगल, अगम प्रसाद मित्तल, अजय अग्रवाल, विनय गुप्ता, रमेशचंद मित्तल, गोपाल गोयल, डॉ विष्णु चौधरी, संदीप बंसल, संदीप गोयल, राजेंद्र मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग, गोविंद नारायण कुचिल्या, शिवशंकर अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राजेंद्र मंगल, विनोद अग्रवाल व प्रकाश गोयल सहित कई प्रमुख समाज बंधु उपस्थित थेl

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!