Dark Mode
अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया

अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया

कोटा. अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की चेयरपर्सन लक्ष्मी गोयल ने बताया कि अग्रवाल भवन नई धानमंडी में 'सबके राम' कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान राम दरबार की झांकी सजाई गई। रितु गुप्ता व रेणु गुप्ता राम सीता के स्वरुप बने तथा तनुष बंसल हनुमान बने। क्लब की महिलाओं ने सुमधुर भजनों पर नृत्य किया। संरक्षक सुनीता गोयल, किरण अग्रवाल, किरण गोयल के सानिध्य में सामूहिक महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया। सभी ने एक दूसरे को रामनवमी की बधाई दी। इस अवसर पर रितु गुप्ता, मीनू गर्ग, दीपा मित्तल, बबीता गर्ग, रचना अग्रवाल, सीमा मित्तल, सीमा बंसल, कल्पना जैन, दीपमाला मित्तल, तनुष बंसल, रेणु गुप्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!