कृषि महाविद्यालय में स्कूली विद्यार्थियों के लिए कृषि शिक्षा मेले का आयोजन
फतेहपुर शेखावाटी। स्थित कृषि महाविद्यालय मे कृषि शिक्षा मेला आयोजन किया गया। प्रोफेसर शीशराम ढ़ाका, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय फतेहपुर नेे कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर से पधारे हुए राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना प्रभारी प्रो. एम. एल. जाखड़ एवं एम. एल. मीणा जिला विकास प्रबंधक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का पुष्प गुच्छ भेंट एवं साफा पहनाकर कर स्वागत किया। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय जिले में कृषि शिक्षा का बढावा देना, कृषि पाठ्यक्रम को आधुनिक एव ंआसान बनाकर उसकी गुणवता को सूनिश्चित करना। इस मौके पर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय फतेहपुर ने कृषि महाविद्यालय के बारे में विस्तृत रुप बताया और साथ ही इस मौके पर कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर से पधारे हुए प्रो.एम. एल. जाखड़ ने बताया की कृषि शिक्षा काव्यापक प्रचार प्रसार ग्रामीण क्षेत्रो में होना चाहिए साथ ही उन्होने बताया की वर्तमान मे बढ रही जनसंख्या को देखते हृए कृषि शिक्षा बहुत जरुरी है। इसके साथ ही एम. एल. मीणा जिला विकास प्रबंधक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक मे विस्तृत रुप से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया और बताया की कृषि शिक्षा का आने वाले वर्षो में बहुत सुनहरा भविष्य है इस मौके पर डॉ एन. के. पारिक और डॉ. हनुमान सिंह जाटव ने कृषि शिक्षा में प्रवेश और रोजगार के अवसर के बारे मे बताया। इस कार्यक्रम में सीकर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और लाभान्वित हुए। इस दौरान डॉ0 धर्मेन्द्र त्रिपाठी, डॉ मुद्दसर खान, डॉ कैलाश चंद्र, डॉ मुजाहिद खान, डॉ सुभिता कुमावत, सत्य नारायण पारीक, दामोदर धाभाई, सज्जन सिंह, अनिल गुर्जर, आसीफ खान, राजेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, चिमना राम, रामचन्द्र, जगदेव सिंह, बाबुलाल, नागर राम, मुस्ताक अहमद, ईमरान खान एवं समस्त विद्यार्थीगण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के अन्त में डॉ. संजय कुमार अत्तर ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।