Dark Mode
कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना आवश्यक, जिला प्रमुख


टोंक  । कृषि विभाग के आत्मा सभागार में कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख बंसल ने कहा कि जिले में कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। कृषकों को दी जाने वाली ऋण सुविधा, अत्याधुनिक साधन, उन्नत बीज, जल संरचनाओं के निर्माण, आधुनिक सिंचाई पद्धति एवं अनुदान आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कर कृषकों को जागरूक किया जावे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा ने कहा कि हर क्षेत्र में कृषकों की भूमिका अहम है, उनके कल्याण के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से दी जाने वाली साधन सुविधा का लाभ किसान भाईयों तक समय पर पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जावे। जयपुर खण्ड के अतिरिक्त निदेशक रामलाल मीणा ने राज्य सरकार कृषकों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और उनके लिए अलग से बजट जारी करते हुए कृषक उत्थान के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे है।
कृषि विभाग के  संयुक्त निदेशक के. के. मंगल ने   किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए समन्वित प्रयासों से किसानों को लाभान्वित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य छोगा लाल गुर्जर, जगदीश मीणा, डॉ. धर्मेन्द्र सिहं चाहर, आरएल बैरवा, मण्डी सचिव रतिराम गुर्जर, उप-निदेशक कृषि आत्मा दिनेश कुमार बैरवा, अमरूद उत्कृष्टता केन्द्र देवड़ावास के उप-निदेशक ओम प्रकाश यादव, राजेन्द्र कुमार सामोता, रामपाल शर्मा, प्रमोद यादव, बाबूलाल यादव, विक्रम सिंह चौधरी, प्रगतिशील कृषक चन्द्र मोहन मीणा,  सीआर राधाकिशन यादव मेहन्दवास,  कृषि अधिकारी अरविन्द जांगीड़, रिपुदमन सिंह, मुकेश कुमार गैना, हनुमान मीणा,  विनोद कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, रतन खोखर एवं महावीर शर्मा आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!