Dark Mode
माण्डकला में कृषि विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि विभाग की योजनाएं  लाभदायक-सरोज बंसल

माण्डकला में कृषि विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि विभाग की योजनाएं  लाभदायक-सरोज बंसल

टोंक। जिले के उनियारा उपखण्ड के नगरफोर्ट में मिनी पुष्कर में चल रहे ऐतिहासिक  माण्डकला मेले में कृषि विभाग के तत्वाधान में कृषि प्रदर्शनी का  शुभारंभ जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा फीता काट कर  किया।  इस मौके पर जिला प्रमुख सरोज बंसल ने  प्रगतिशील कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माण्डकला जिले का प्रमुख ऐतिहासिक मेला है, जिसमें हजारों किसान भाग लेते है। कृषि विभाग की सराहनीय पहल है किसानों को कृषि  विभाग की जानकारी आसानी से सुलभ हो सकेगी। जिला प्रमुख ने कहा कि किसान कृषि की नई तकनीक अपनाऐं, वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों के माध्यम सें कम लागत में अधिक उत्पादन वाली फसले पैदा कर अपने जीवन  स्तर को सुधारेए मृदा में अंधाधुन्ध उर्वरक एवं कीटनाशी का उपयोग करने से बचे एवं मृदा प्रयोगशाला द्वारा वैज्ञानिकों द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार ही उर्वरक खेतों में प्रयोग करे एवं मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को अपनाएं एवं मृदा को दूषित होने बचाने का प्रयास करे एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाऐं अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, इस तरह का प्रयास होना चाहिए । इस अवसर पर इफको के उप-महाप्रबन्धक अजय गुप्ता ने कहा कि  नैनो तकनीक का प्रयोग कृषि में किया जाने लगा है, जिसके तहत नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उत्पाद बाजार में आने लगे हैए इन उत्पादों का वैज्ञानिकों द्वारा दी गई तकनीक के आधार पर उपयोग में लेने पर फसलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी  होगी। संयुक्त निदेशक के. के. मंगल ने कहा कि   कृषि विभाग द्वारा वर्तमान में फार्म पौण्ड, सिंचाई पाईप लाईन, फव्वारा संयन्त्र, फलों के बाग की स्थापना, सौर ऊर्जा, प्याज भण्डारण की योजनाओं का ऑनलाईन करके अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं । संयुक्त निदेशक मंगल ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाएं ऑनलाईन है एवं पारदर्शिता से वरीयता या लॉटरी के माध्यम कृषकों का चयन कर लाभान्वित किया जाता है। इस अवसर पर सहायक निदेशक बाबूलाल यादव, कृषि अधिकारी कौशल कुमार सोमाणी, कजोड़ मल गुर्जर, सहायक कृषि अधिकारी मनराज धाकड़, बृह्मराज मीणा, सांवरिया माली, मुकेश चौधरी, विनोद कुमार एवं जगदीश जाट आदि  मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!