Dark Mode
कृषि विपणन मंत्री ने किया अनेक विकास कार्यो का उद्घाटन

कृषि विपणन मंत्री ने किया अनेक विकास कार्यो का उद्घाटन


दोसा। प्रदेश के कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा ने मंगलवार को दौसा विधानसभा क्षेत्र के नांगल ब्लॉक में अनेक विकास कार्यो का उद्घाटन किया।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना ने बताया कि रामसिंहपुरा, काला रामा एवं मोहनपुरा में 162 .40 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। इसके पश्चात अभय पुरा ग्राम में भगवान जी नव क्रमोन्नत स्कूल का लोकार्पण एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का का भी लोकार्पण किया। महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसिंहपुरा का भी मंत्री मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया । अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!