Dark Mode
कृषि विपणन मंत्री ने किया अनेक सड़कों का शिलान्यास

कृषि विपणन मंत्री ने किया अनेक सड़कों का शिलान्यास


दोसा  .
कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र मैं 10 नई सड़कों का शिलान्यास किया।विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए मंत्री मीणा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ढाणी मुख्य मार्ग से जुड़े इस कार्य में उन्होंने प्राथमिकता रखी है। मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना ने बताया कि 503.16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कें जिनमें हिंगोटिया से मलवासा ढाणी, सिंहवाड़ा से नांगल गोविंद, खारिया से पूर्ण वास सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण, चांदा ढाणी से पाटन रोड, देवरी से तेली का तिबारा सड़क नवीनीकरण एम चौड़ाई करण, रजवास बैरिया की ढाणी से भूतपुरिया, खार वालों की ढाणी, डूंगरआवता से कुमारों की ढाणी, बीदरका, डूंगरावता से अस्थल की ढाणी सड़क का कार्य का शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर लवण प्रधान बिना डीसी बैरवा, दोसा प्रधान प्रह्लाद रोड़ा, घनश्याम भांडारेज, पप्पू चोपड़ा, प्रमोद मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष राम रतन सैनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामधन सैनी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!