Dark Mode
प्रदेश के पहले आर्गेनिक फूड फेस्टिवल का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

प्रदेश के पहले आर्गेनिक फूड फेस्टिवल का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

 

   जयपुर। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि जैविक उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य एवं प्रकृति के अनुकूल है। आज समय की भी मांग है कि आमजन जैविक खाद्य पदार्थों का उपयोग करें एवं भावी पीढ़ी के लिए संसाधनों को सुरक्षित करे। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग का यह एक सराहनीय प्रयास है और राजस्थान में पहली बार आर्गेनिक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

   श्री कटारिया शुक्रवार को जवाहर कला केन्द्र के शिल्प ग्राम में सहकारिता विभाग एवं कॉनफैड के संयुक्त तत्वाधान में 5 से 7 मई, 2023 तक आयोजित किए गये आर्गेनिक फूड फेस्टिवल के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। पूरा विश्व वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर के रूप में मना रहा है। राजस्थानवासी सौभाग्यशाली है कि यहां पीढ़ी दर पीढ़ी खाने में मोटे अनाज एवं शुद्धता का ध्यान रखा जाता है। वैज्ञानिक शोध में भी यह तथ्य आया है कि जैविक खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अलग से कृषि बजट पेश किया है जिसमें जैविक खेती पर विशेष ध्यान दिया गया है।

   रजिस्ट्रार सहकारिता, श्री मेघराज सिंह रतनू ने कहा कि विभाग द्वारा पहली बार जयपुरवासियों को एक ही छत के नीचे आर्गेनिक उत्पादों को उपलब्ध कराने की पहल की गई है, साथ ही जैविक खाद्य पदार्थों एवं जैविक खेती के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास है ताकि लोगों की जीवनचर्या में जैविक उत्पादों का उपयोग बढ़ सके।

   कॉनफैड के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आर्गेनिक फूड फेस्टिवल में भैराणा के प्रगतिशील किसान श्री सुरेन्द्र अवाना द्वारा डेयरी प्रोडेक्ट, गोबर की ईट, गोबर का गमला, दीपक, शहद, आंवला कैंडी, मुरब्बा, जैविक खाद, जैविक सब्जी सहित अन्य जैविक पदार्थ बिक्री के लिए उपलब्ध है। मेलें में जैविक फॉग का रायता, जौ, बाजरा एवं धणी का रायता, तथा मोटे अनाज के रूप में स्वाद के लिए उपलब्ध है।

   मेलें में जोधपुर से गीता द्वारा स्टॉल पर बाजरे का लड्डू, कुरकुरे, बिस्किट, नमकीन, सहित अन्य पदार्थ उपलब्ध है। नींदड़ की रिया के स्टॉल पर गेहूं, दलिया, दाले, हरी जैविक सब्जी, पनीर, छाछ के अलावा रेडी टू इट आर्गेनिक थाली भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी प्रकार मेलें में चावल की 12 जैविक किस्में जो देसी बीज की है। वहीं रोस्टेड आईटम, मसाले, खाने का तेल, आटा, चाय, देसी खाण्ड, गुड़ सहित अन्य पदार्थ भी उपलब्ध है।

   कॉनफैड के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार ने कृषि मंत्री को विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन करवाया। कृषि मंत्री ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर आर्गेनिक उत्पादों की जानकारी ली एवं उनका स्वाद भी चखा। इस मौके पर सहकारिता विभाग, कॉनफैड एवं जयपुरवासी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!