Dark Mode
कृषि विश्वविद्यालय का षष्ठम् दीक्षान्त समारोह सोमवार 13 मार्च कोagriculture_universitys_sixth_convocation_on_monday_march_13

कृषि विश्वविद्यालय का षष्ठम् दीक्षान्त समारोह सोमवार 13 मार्च कोagriculture_universitys_sixth_convocation_on_monday_march_13

कोटा । कृषि विश्वविद्यालय का षष्ठम् दीक्षान्त समारोह सोमवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र अध्यक्षता में करेंगे।
कुलपति डॉ. अभय कुमार व्यास ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों में कुल 527 अभ्यर्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, जिसमें स्नातक के 434, स्नातकोत्तर के 86 तथा विद्या वाचस्पति के 7 अभ्यर्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 23 अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे जिनमें 8 स्वर्ण पदक स्नातक अभ्यर्थियों को तथा 15 स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदकों में 2 स्नातक अभ्यर्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक तथा 2 स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!