राजकीय पीजी महाविद्यालय में मनाई अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती
जमवारामगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमवारामगढ़ में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दिनांक 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दिनेश चंद मीना ने की।इस अवसर पर भाषण तथा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विक्रम गुर्जर (एम फाइनल)द्वितीय स्थान नक्षिता प्रजापत (बीएससी सेमेस्टर द्वितीय) तथा तृतीय स्थान नीलम मीना (बीएससी सेमेस्टर द्वितीय) ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विक्रम गुर्जर, द्वितीय स्थान नक्षिता प्रजापत तथा तृतीय स्थान नीलम मीना ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नक्षिता प्रजापत, द्वितीय स्थान राहुल मीणा तथा तृतीय स्थान जुगल जागा एवं नीलम मीना ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर राजेश आर्य तथा प्रोफेसर शिव कुमार मीणा रहे। डॉ राजेश आर्य ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन को रेखांकित किया। भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रभारी प्रोफेसर नीलम ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। द्वितीय सत्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नई किरण नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। नशा मुक्ति कार्यक्रम के प्रभारी रतन कुमार मीणा ने जंमवारामगढ़ को नशा मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दिनेश चंद मीणा ने नशे के दुष्परिणामों को रेखांकित किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रोफेसर मनोज गौतम, डॉ सत्यनारायण मीणा डॉ मांगीलाल मीणा एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।