शहीद दिवस पर अहिंसा मार्च कल
अजमेर । शहीद दिवस पर गुरूवार को शहर में विविध आयोजन किए जाएंगे। शहर में अहिंसा मार्च, देशभक्ति गीत एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. गोपाल बाहेती ने बताया कि गुरूवार 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर अंहिसा मार्च का आयोजन किया जाएगा। अंहिसा पैदल मार्च प्रातः 7.30 बजे पुरानी आनासागर चौपाटी के मुख्य द्वार से निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रातः 8 बजे शहीद स्मारक बजरंगगढ़ चौराहा पर देशभक्ति गीत, भजन गायन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ प्रातः 8.30 बजे शहीद स्मारक बजरंगगढ़ चौराहा पर महान स्वतन्त्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।