Dark Mode
आहोर विधायक राजपुरोहित ने  जवाई बांध का निरीक्षण किया 

आहोर विधायक राजपुरोहित ने  जवाई बांध का निरीक्षण किया 

 
सुमेरपुर । पश्चिमी राजस्थान का मानसरोवर जवाई बांध का आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने निरीक्षण कर बांध का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियो से जवाई बांध की संपूर्ण जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान कनिष्ठ अभियंता गणपत देवासी ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को जवाई बांध की प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवम् बांध के भराव क्षमता तथा बांध के टेक्निकल रूप से कंट्रोल सिस्टम की संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया एवम् विधायक राजपुरोहित ने उपस्थित अधिकारियो से चर्चा कर एवम् उच्च अधिकारियो से बात  करते हुए कहा कि वर्तमान में जवाई बांध में 54.20फिट पानी भरा हुआ है अभी सेई बांध से आवक शुरू है और बारिश की सीजन अभी बाकी है समय रहते हुए जवाई के गेट खोले जाने को आवश्यक समझे जिससे जवाई के बहाव क्षेत्र में आने वाला सुमेरपुर, आहोर, जालौर जिले को भारी भरकम नुकसान न पहुंच सके, उसे ध्यान में रखते हुए जवाई बांध का पानी  की आवक अभी भी जारी है तथा समय से पहले गेट को खोला जाए जिससे किसानों को फायदा और जनधन की हानि ना हो और खुशहाली बनी रहे ईश्वर की मेहरबानी बारिश की भरमार है तथा किसानों में खुशी की लहर है भराव क्षमता से ऊपर आने से पूर्व  आवश्कता अनुसार पानी छोड़े जाने को लेकर उच्च अधिकारियो से बात की, इस दौरान किसान नेता एवम् भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह थुंबा, कनिष्ठ अभियंता गणपत देवासी, शांतिलाल सुथार, जेठुसिंह मांगलिया, रामसिंह पांचोटा, शेरसिंह अगवरी, शैतानसिंह आकोरापादर, भंवरलाल माली, भगवतसिंह , सुरेंद्रसिंह बालोत, कपूराराम, मांगीलाल देवासी, संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!