एआईसीसी ह्यूमन राइट्स प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने एड. शकीलुर्रहमान
टोंक । एआईसीसी ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके पॉल ने एड. शकीलुर्रमान खान को राजस्थान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पूर्व शकीलुर्रहमान खान 10 वर्ष तक मानवाधिकार विभाग कांग्रेस के टोंक जिलाध्यक्ष, प्रदेश आभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, जि़ला कांग्रेस कमेटी सचिव, उनियारा प्रभारी, जि़ला महासचिव कार्यालय प्रभारी, प्रवक्ता एवं हाल में एआईसीसी ह्यूमन राइट्स टोंक के जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश के विधि सलाहकार रह चुके हैं। शकीलुर्रहमान खान ने बताया कि वह शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेगें तथा मानवाधिकार का प्रचार-प्रसार कर मानवाधिकार हनन से पीडि़त व्यक्तियों को उनके अधिकार दिलायेंगे ।