Dark Mode
रोपा की मेजबानी में  एआईएफएमपी जीसी  सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न

रोपा की मेजबानी में  एआईएफएमपी जीसी  सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न

कागज की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रिंटिंग उद्योग करेगा आंदोलन ,  एआईएफएमपी 

 
जयपुर. राजस्‍थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन की मेजबानी में ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स का 260 वां गवर्निंग काउंसिल सम्‍मेलन शनिवार को सम्पन्न हो गया।इसके समापन सत्र में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।   शनिवार को आखिरी दिन यहां विशेष तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया ।  इसमें एआईएफएमपी के प्रेसिडेंट रविंद्र दिगंबर जोशी, महासचिव राघबेंद्र बरुआ और  पूर्व अध्‍यक्ष सुभाष चंद्रा  ने रोपा की ओर से जयपुर में सम्‍मेलन के लिए किए गए इंतजामों की जमकर तारीफ की। उन्‍होनें कहा कि राजस्‍थान का  अतिथि सत्‍कार पूरी दुनिया में मशहूर है, इसबार रोपा के कारण इसे   महसूस करने का अवसर भी मिल गया।  । रोपा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, महासचिव अजय गुप्‍ता और कोषाध्यक्ष संदीप विजय ने स्मृति चिंह देकर एआईएफएमपी के पदाधिकारियों का अभिवादन किया। विनोद गुप्‍ता ने बताया कि दो दिन के इस सम्‍मेलन में प्रिटिंग उद्योग को एमएसएमई  क्‍लस्‍तर के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया गया।    देश में कागज की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कर सभी समाचार पत्रों के सहयोग से  आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया। इसके साथ  अगले साल फरवरी में   नेशनल अवार्ड  और फरवरी में ही  मुंबई में  पेमेक्स एग्जिबीशन जैसे दो बड़े कार्यक्रमों की घोषणा भी की गई। एआईएफएमपी का अगला जीसी सम्‍मेलन अब अगरतला में किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!