Dark Mode
वायुसेना की नंबर-5 स्क्वाड्रन ने अंबाला में प्लैटिनम जुबली मनाई

वायुसेना की नंबर-5 स्क्वाड्रन ने अंबाला में प्लैटिनम जुबली मनाई

भारतीय वायुसेना की टस्कर्स नामक नंबर-5 स्क्वाड्रन ने शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला में एक कार्यक्रम में अपनी प्लैटिनम जुबली मनाई। आधिकारिक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम, आकाशगंगा पैरा-डाइविंग टीम, राफेल और जगुआर विमानों ने शानदार हवाई प्रदर्शन किया।
बयान में कहा गया, वायुसेना की नंबर-5 स्क्वाड्रन, जिसे टस्कर्स के नाम से भी जाना जाता है, ने सेवा के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, स्क्वाड्रन ने आज वायुसेना स्टेशन अंबाला में अपनी प्लैटिनम जुबली मनाई। इस समारोह में स्क्वाड्रन के सेवारत कर्मियों और पूर्व कर्मियों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!