ऐश्वर्या सांखला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
सोजत। कांग्रेस पार्टी में सक्रिय समर्पित अपनी अलग पहचान रखने वाली कर्मठ कार्यकर्ता ऐश्वर्या सांखला को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम के निदेशानुसार पाली जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर वर्तमान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला को पुन: महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस मौके पर पूरे जिले में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर है एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशी जाहिर की एवं महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।