उपमुख्यमंत्री बनने के बाद Ajit Pawar ने बदला अपना ट्विटर बायो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने रविवार दो जुलाई की दोपहर में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए एनसीपी की ताकत को कमजोर कर दिया है। उन्होंने एनसीपी का दामन छोड़कर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को समर्थन दिया और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद अजित पवार ने अपने ट्विटर बायो में भी बदलाव कर दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री भी जोड़ दिया है। उन्होंने खुद को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री भी बताया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने शपथ ली है।