अजीत सिंह मेहता समर्थकों ने आतिशबाजी कर किया खुशी का ईजहार
टोंक। केन्द्रिय नेतृत्व द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप-मुख्य मंत्री दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा को बनाये जाने के बाद पूर्व विधायक अजीत मेहता के नेतृत्व में उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी ज़ाहिर की है। इस मौके पर पूर्व विधायक मेहता ने सभी को बधाई देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतकर मोदी जी को समर्पित करने के लिये जनता को आह्वान किया। इस मौके पर मुकेश चावला उर्फ गड्डू खटीक, संजय जैन, अनिल टिक्कीवाल, शैलेन्द्र जैन, जयनारायण वर्मा, पार्षद रामचरण साहू, राजेन्द्र विजय, निखिल गुप्ता, अजीज तारीक, अजय, विष्णु चावला, सीताराम चावला, गुड्डू बना, अंकुर कुमावत, अंकित शर्मा, गणपत चावला, गौरव चारण, सुरेश शर्मा, विष्णु चावला, अनिल शर्मा, दिलीप जैन, पंकज सेनी,चंदू खण्डेलवाल, बिर्जेश पहाडिय़ा, भवानी सेनी, विश्वजीत राठौड़, एवं रघुवीर नायक आदि अजीत सिंह मेहता समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।