धूम धाम से मनाई गई अजमीढ़ जयंती
मांडलगढ़। स्वर्णकार समाज द्वारा आज अजमीढ़ जयंती मनाई गई, मीडिया प्रभारी विकास सोनी ने बताया की हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अजमीढ़ जयंती के पर्व पर स्वर्णकार समाज द्वारा नगर में राधा कृष्ण मंदिर से भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ प्रारंभ हुई,जिसका जगह जगह सभी समाजों द्वारा स्वागत किया गया, शोभा यात्रा स्टेच्यू सर्कल होते हुवे बस स्टेंड,पुरानी आबादी माहेश्वरी नोहरे में पहुंची। जहा अजमीढ़ जी की महाआरती के साथ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया , महिला मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समाज की सभी महिलाओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया, एवम समाज उत्थान की चर्चा के साथ स्नेहभौज का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष गोविंद कुचेरिया, महामंत्री अशोक कुमार बुकन, कोषाध्यक्ष भंवर लाल रूणवाल , जिला मंत्री मुकेश थूनगर, उपाध्यक्ष बालमुकुंद स्वर्णकार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष कपिल सोनी, शंभू लाल सोनी, घनश्याम सोनी, प्रचार मंत्री जगदीश चंद्र सोनी, सुधीर सोनी, बसंत सोनी, शिव स्वर्णकार, रामचंद्र स्वर्णकार, महेश सोनी, दिनेश सोनी, सूर्यप्रकाश सोनी, सुनील सोनी, लोकेश सोनी, संजय सोनी,पंकज सोनी, धीरज सोनी,महिला मंडल अध्यक्षा मंजू स्वर्णकार , महामंत्री निर्मला स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष निर्मला सोनी, उपाध्यक्ष भगवती देवी, सोनी,सहित समाज जन उपस्थित रहे ।