Dark Mode
अजमेर व्यापारिक महासंघ ने ब्रान्डेड माल की नकल बनने के स्थानो पर रोक की मांग की

अजमेर व्यापारिक महासंघ ने ब्रान्डेड माल की नकल बनने के स्थानो पर रोक की मांग की

     पुलिस अधीक्षक से अजमेर के माल विक्रेताओ को अनावश्यक परेशान नही करने की मांग 

 
अजमेर .  अजमेर व्यापारिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक दुल्हानी मामा के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियो ने जिला पुलिस प्रशासन और पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट से मांग की है कि अजमेर के व्यापारियो को अनेक प्रकार से पुलिस द्वारा परेशान करने और शान्तपूर्ण तरीके से व्यापार नही करने देने से व्यापारियो में जिला प्रशासन और पुलिस के प्रति अत्यन्त रोष व्याप्त है।महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,महासचिव रमेश लालवानी,अशोक मुदगल,रमेश चेलानी,विजय गोयल,दौलत खेमानी,अश्वनी शास्त्री,किशोर टेकवानी,हरीश अगनानी,हरीश वतवानी,मितेश निचानी,नीरज नन्दा,उमेश गिदवानी,रधवीर सैनी,जोधा टेकचन्दानी,सुरेश तम्बोली,टीकमदास अगनानी,राजेश गोयल,विजय खेमानी,किशोर विधानी सहित अन्य ने बताया कि अजमेर के व्यापारी माल जिन स्थानो से खरीदकर लाते है उनके प्रमाण व बिल देने के पश्चात पुलिस को आपर्तिकर्ता विक्रय करने वालो और नकली माल बनाने वालो पर कार्यवाही करनी चाहिये।माल खरीद करने वाले नकली एवं असली माल के निर्माता विशेषज्ञ भी नही होते है।इसलिए शिकायतकर्ता और पुलिस को चाहिये कि नकली माल की खरीद की पूर्ण जानकारी लेने के पश्चात नकली माल के निर्माताओ के विरूद्व ही कार्यवाही करने की बात कही है।अशोक दुल्हानी मामा ने अजमेर व्यापारिक महासंघ के नेतृत्व में आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!