Dark Mode
अजमेर: श्री अन्न पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

अजमेर: श्री अन्न पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

अजमेर। कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आत्मा सभागार अजमेर में किया गया। जिला परिषद के संयुक्त निदेशक कृषि ( विस्तार) श्री संजय तनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मानने के लिए भारत के प्रस्ताव को खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा अनुमोदित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। विभाग द्वारा पोषक अनाज की उपयोगिता को देखते हुए जन आंदोलन के साथ साथ कृषकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जिले ब्लॉक स्तर पर रोड़ शो का आयोजन भी किया जाएगा। डॉ. रश्मि सिंह न्यूट्रीशनिस्ट ने मिलेट्स ने बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, सावा, कंगनी, राजगिरा, कोदो आदि मिलेट्स की आहार में महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया। उपवन शंकर गुप्ता उपनिदेशक कृषि द्वारा मिलेटस के उत्पादन तकनीकी के बारे में बताया तथा डॉ. धर्मेंद्र सिंह भाटी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष केवीके तबीजी द्वारा मिलेट्स के मूल्य संवर्धन के द्वारा विभिन्न पौष्टिक अनाजों के बारे में बताया। कार्यशाला में रुबीना बानो डीडीएम नाबार्ड, मनोज शर्मा उपनिदेशक एटीसी, डॉ. के. पी. सिंह उपनिदेशक उद्यान, डॉ. के. जी. छिपा, उपनिदेशक आईपीएम प्रयोगशाला तबीजी, अनुप्रिया यादव सहायक निदेशक (मुकृ), अदिति माथुर, पुष्पेंद्र सिंह कृषि अधिकारी, नरेंद्र सिंह कृषि अनुसंधान अधिकारी (शस्य) ने भाग लिया। राजीविक की कृषि सखियों सहित सौ से अधिक प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया। मंच का संचालन गरिमा दीक्षित तहसील समन्वयक द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!