Dark Mode
अजमेर : ग्रामीण महिलाओं को दिया जीवन कौशल प्रशिक्षण

अजमेर : ग्रामीण महिलाओं को दिया जीवन कौशल प्रशिक्षण

अजमेर। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा ग्रामीण महिलाओं  के साथ जीवन कौशल और नेतृत्व निर्माण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कोऑर्डिनेटर चंदू गिरी  गोस्वामी ने महिलाओं को जीवन कौशल, नेतृत्व निर्माण, क्षमता वृद्धि, वर्तमान जीवन कौशल में तनावों को नियंत्रित करने आदि का प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम डुंगरिया खुर्द, खोरी, खरवा, लमाना, लीडी, केसरपुरा सहित अन्य 5 ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया गया जिसमे प्रत्येक गांव से 50 महिलाओं ने भाग लिया। संस्था के प्रबंधक निर्देशक  श्याम सुंदर बाथम ने बताया कि प्रशिक्षण में बालिकाओं को जीवन कौशल, नेतृत्व निर्माण, लीडरशिप के बारे में पोस्टर, चार्ट, समूह चर्चा खेल आदि के माध्यम से जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में श्याम सुंदर बाथम, चंदू गीरी गोस्वामी, मंजू मेघवंशी, जितेंद्र मेघवंशी का पूर्ण योगदान रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!