Dark Mode
अजमेर : सफलता की कहानी-1, ग्रामीण सेवा शिविर गोठियाना

अजमेर : सफलता की कहानी-1, ग्रामीण सेवा शिविर गोठियाना

  • कृषि हितकारी जन कल्याणकारी योजना के तहत तारबन्दी पर अनुदान का मिला लाभ

अजमेर। सेवा पर्व पखवाड़ा के अन्तर्गत अरांई की ग्राम पंचायत गोठियाना में अटल सेवा केन्द्र पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कृषक श्री सत्यनारायण पुत्र श्री मोहनलाल शर्मा जाति ब्राह्मण निवासी ग्राम गोठियाना ने शिविर में उपस्थित होकर कृषक कल्याणकारी योजना के तहत आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाव के लिए विभागीय अनुदान पर तारबन्दी निर्माण की जानकारी प्राप्त की। कृषक द्वारा जानकारी प्राप्त करने के बाद तारबन्दी हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया। आवेदन के पश्चात कृषि पर्यवेक्षक व सहायक कृषि अधिकारी द्वारा खेत पर जाकर पूर्ण सत्यापन किया गया और तत्पश्चात् राज किसान पोर्टल पर दस्तावेज सत्यापन कर अपलोड किये गये। मौके पर ही राज किसान पोर्टल की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग द्वारा जारी की गई। किसान द्वारा ताबरन्दी के निर्माण कार्य करने के पश्चात इसका भौतिक सत्यापन कर विभाग द्वारा राशि 40,000 रूपए डीबीटी के माध्यम से कृषक के खाते में ट्रासंफर की जाएगी। कृषक सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें अनुदान दिलाने के लिए स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी ने पूरा सहयोग किया एवं कृषि विभाग की तारबन्दी योजना किसानों के लिए एक सफल लाभकारी योजना साबित हुई हैं। उसने शिविर में राहत प्रदान होने पर कृषि विभाग की टीम को धन्यवाद प्रदान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!