फोटोग्राफर ऐशोसियन के अजमेरिया बने अध्यक्ष
रतनगढ़ । श्री परशुराम भवन मे फोटोग्राफी एसोसिएशन की सालाना सालाना साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी व ग्रामीण अंचल के साथियों के द्वारा एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई जिसके पश्चात् नये अध्यक्ष के रूप में अनिल अजमेरिया को सर्वसम्मती बनाया गया। फोटोग्राफर साथियों के द्वारा नए अध्यक्ष का माल्यार्पण कर व साफा बांधकर स्वागत किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष अजमेरिया ने सभी फोटोग्राफरस का आभार व्यक्त किया।