Dark Mode
अजमेर के इतिहास से कराया रूबरू अजमेर का 911 वां स्थापना दिवस

अजमेर के इतिहास से कराया रूबरू अजमेर का 911 वां स्थापना दिवस

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा कोटड़ा स्थित स्पेशल बच्चो की स्कूल शुभदा मे अजमेर का स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बच्चो को अजमेर की संस्कृति एवम् इतिहास से रूबरू कराया गया । इन विशेष बच्चो को चित्रों के माध्यम से अजमेर के ऐतिहासिक स्थल, दर्शनीय स्थल, झील, पर्यटक स्थल आदि के बारे में बताया गया । इस अवसर पर स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने कहा कि अपने धार्मिक स्थलों, सांस्कतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व में मशहूर राजस्थान की 'ह्रदय स्थली' अजमेर के 911 वें स्थापना दिवस मनाना हमारे लिए गौरव की बात हैं । हमे इसके अतीत को संजोये रखना हैं । इस अवसर पर लायन हनुमान दयाल बंसल, लायन अमितप्रभा शुक्ला, लायन राजेंद्र गांधी सहित अन्य उपस्थित थे । शाला निदेशक अपूर्वा सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!