Dark Mode
पायलट के धरने में समर्थकों के साथ शामिल होने पहुंचे अकबर खान

पायलट के धरने में समर्थकों के साथ शामिल होने पहुंचे अकबर खान

टोंक । भ्रष्टाचार के विरोध में पूर्व उप-मुख्यमंत्री टोंंक विधायक सचिन पायलट द्वारा शहीद स्मारक जयपुर पर मंगलवार को ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर दिये जाने वाले एक दिवसीय धरने में शामिल होने अपने समर्थकों के साथ रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान दर्जनों गाडिय़ों में सवार महिलाओं-पुरूषों के क़ाफिले के साथ पहुंचे। गौरतलब है कि टोंक शहर में अकबर खान को पायलट का कट्टर समर्थक माना जाता है। इस अवसर पर  प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, रामस्वरूप चौधरी, हरीनारायण मीणा, रामधन गुर्जर, रामगोपाल प्रजापत, उपाध्यक्ष आसिफ़ खांन, अज़ीज़ उल्लाह शिर्वानी, आशीष, फिरोज खान, रामेश्वरी, संगीता, मीना, मीनाक्षी एवं योगीता आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!