अकबर खान ने बेटी पढ़ाओ नारे को किया सार्थक, बेटी ने की दसवीं पास
टोंक । भारत वर्ष में जहां टोंक में सर्वाधिक कम उम्र के बालक-बालिकाऐं हाफिज-ए-कुरान निवास करते है। कहते है कि मुस्लिम समाज में शिक्षा की कमी के कारण समाज का पर्याप्त विकास नहीं हो पाया है। वर्तमान समय में मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रति आई जागरूकता के चलते मुस्लिम छात्र-छात्राऐं अब मदरसों की चार दीवारी से बाहर निकलकर आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकारी एवं नीजि स्कूलों में अध्ययन करने लगे है। मिली जानकारी के अनुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करते हुए टोंक शहर के सामाजिक कार्यकर्ता रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने भी अपनी पुत्री को शिक्षा के क्षैत्र में नाम कमाने के लिए प्रेरित किया है, जिसके चलते खान की पुत्री रोशनी खान ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान लाकर परीक्षा पास की है। इस मौके पर छात्रा रोशनी खान को पिता अकबर खान सहित सभी परिजनों एवं मौहल्लेवासियों ने उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।