Dark Mode
घुमंतू जातियों के आन्दोलन को समर्थन दिया अकबर खान ने

घुमंतू जातियों के आन्दोलन को समर्थन दिया अकबर खान ने


टोंक । आजादी के बाद से ही मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर घुमंतू जातियों के लिए भारत जोड़ों मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष अनीश कुमार नाडार के नेतृत्व में चलाया जा रहा जनसमर्थन आंदोलन अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में टोंक में आयोजित कार्यक्रम में रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान ने घुमंतू जाति के इस संघर्ष में पहुँचकर कहा कि घुमंतू जाति के लोगो को गोचर भूमि पर पट्टा मिलना चाहिए, घुमंतू वो जाति हैं, जो आज़ादी के बाद से ही सभी सुख सुविधाओं से वंचित हैं। अकबर खान ने इस संघर्ष में अहम भूमिका निभा रहें अनीश कुमार नाडार की प्रशंसा कर उनके द्वारा घुमंतू जाति के लिए किए जा रहें इस संघर्ष के लिए सराहना की। भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने बताया कि बड़ा आश्चर्य होता है कि आजादी के बाद से आज तक घुमंतू जाति को न तो रहने के लिए पट्टा मिला और ना ही जंगल में जहां रह रहे हैं, वहां बिजली पानी की सुविधा मौजूद है। इस अवसर पर ज्ञानचंद सांसी, वार्ड पार्षद नरेंद्र, मनीष, लाल सिंह, रामबाबू, कालीबाई, महावीर, रामनारायण, जोधा राम, रमेश, नाथी बाई, सियाराम, केदार एवं गंगा सिंह आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!