अकबर खान ने किया पायलट का स्वागत
टोंक । पूर्व उप-मुख्यमंत्री, टोंक विधायक सचिन पायलट गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर टोंक आए। इस अवसर पर रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान ने पायलट को 51 किलो की माला, आतिशबाजी, ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, रामस्वरूप गुर्जर, हरीनारायण मीणा, मीनाक्षी, राजेशी, सोनाक्षी, अंकिता, सुनिता, गुलाब आदि सैकड़ों महिलाएँ पुरूष मौजूद रहे।