अकबर खान ने पायलट का कर पहनाई 51 किलो की माला
टोंक । पूर्व उप-मुख्यमंत्री टोंक विधायक सचिन पायलट बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर टोंक आये। इस अवसर पर टोंक शहर के अग्रसेन चौराहे पर रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान ने सैकड़ों महिला-पुरूषों के साथ पायलट को 51 किलो की माला पहनाकर आतिशबाजी व ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खांन, रामस्वरूप गुर्जर, हरदयाल मीणा, मीनाक्षी, रामेश्वरी, रामप्यारी, मोहीनी, गीता, मीनू, राखी एवं सुनिता आदि मौजूद थे।