अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस
आहोर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई आहोर द्वारा शुक्रवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर मंत्री गोविन्द राठौड़ ने बताया कि अम्बेडकर ने अपना सारा जीवन हिंदू धर्म की चतुवर्ण प्रणाली और भारतीय समाज में सर्वत्र जाति व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष में बिताया। वे स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रथम वास्तुकार थे। पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुनिल चंदेल ने बताया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर अद्भुत प्रतिभा के छात्र थे। आजीवन सामाजिक समरसता के लिए संघर्षरत रहे बाबासाहेब का संपूर्ण जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज प्रजापत, पूर्व जिला संयोजक प्रविण गर्ग, पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रविण माली, नगर अध्यक्ष रमेश कुमार दर्जी, छात्र संघ उपाध्यक्ष मालम सिंह, किशोर चौधरी खारा, लक्ष्मण चौधरी सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।