अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चान्दराई नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न
चान्दराई :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चान्दराई की नगर समीक्षा बैठक आदर्श विद्या मंदिर चान्दराई में मंगलवार को संपन्न हुई। नगर समीक्षा बैठक में पुर्व जिला संयोजक प्रविण गर्ग का प्रवास रहा । पुर्व जिला संयोजक प्रविण गर्ग ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् हमेशा छात्र हित, समाज हित और राष्ट्र हित के लिए कार्य करता है । राष्ट्र के प्रति निष्ठा युवाओं की आवाज एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक विधार्थी परिषद् है । आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की । उन्होंने आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम ओर स्टुडेंट फांर सेवा में चलने वाले सामाजिक सेवा कार्य को चलाने के साथ लोगों को जोड़ने का संदेश दिया। तथा सदस्यता अभियान को गति देने के साथ ही विधालय इकाईयों के गठन की बात कही । इस दौरान नगर अध्यक्ष नरेंद्र डांगी, सौनल वैष्णव, सेजल कुमारी, चांदनी गर्ग, भावना कुमावत, वर्षा कुमावत आदि उपस्थित रहे।