मोबाईल मिलते ही खिल उठे अखलेश
रामगजमंडी। भाजपा नेता एवं पार्षद अखलेश मेड़तवाल का मोबाईल 7 तारीख को माल गोदाम चोराहे पर गिर गया था यह मोबाइल देवली निवासी जागीर नट की माताजी को मिला जैसे उसके पुत्र जागीर नट को पता चला उसने मोबाइल संजय पतीरा के पास पहुंचाया संजय ने अकलेश मेड़तवाल सूचना देकर बुलाया और मोबाइल लौटाया इस पर अखलेश ने जागीर नट को ₹500 इनाम भी दिए गए। इस मोबाईल के खोने से अखलेश मेड़तवाल बेचैन हो गये थे।उन्होंने उचित इनाम की घोषणा भी कर दी थी। मोबाईल मिलते ही अखलेश मेड़तवाल के चेहरे पर रौनक लोट आई।