आम पार्टी के अकरम सिलावट को पाली जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त
सुमेरपुर। आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के निर्देश पर अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष रमजान खान ने पाली जिला अध्यक्ष मॉनिटरिंग विंग पर सुमेरपुर के अकरम सिलावट को पाली जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। अकरम सिलावट के जिला अध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी लहर छाई हुई है। अकरम सिलावट ने बताया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि
मुझ पर भरोसा कर मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी,उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। जिले की जिम्मेदारी देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संदीप पाठक,विनय मिश्रा,रमजान खाजी,दयाल दांगी,मुकेश सांखला ,बाबू खा बागड़ी,रामेश्वर वैष्णव तमाम सीनियर नेताओं का बहुत-बहुत आभार जताया और आपके विश्वास पर हमेशा खरा उतरने तथा आम पार्टी को मजबूत करने पर पूरी तरह से समर्पित रहूंगा।