झालावाड़ जिले के डाबला खींची में अक्षत कलश शोभा यात्रा का आयोजन
झालावाड़। डाबला खींची मे निकाली गई अक्षत कलश शोभा यात्रा झालावाड़ जिले डाबला खींची में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत अक्षत कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें अयोध्या धाम से आए हुए पूजित अक्षत एवं राम मंदिर के चित्र के साथ शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.