Dark Mode
ईसरदा गांव के रघुनाथ मंदिर में हुआ अक्षत कलश यात्रा कार्यकर्म

ईसरदा गांव के रघुनाथ मंदिर में हुआ अक्षत कलश यात्रा कार्यकर्म

सवाई माधोपुर। जिले के खंडार विधानसभा में पड़ने वाले ईसरदा गांव में आज रघुनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार कार्यकर्म के पश्चात अक्षत कलश यात्रा का कार्यकर्म आयोजित किया गया।आयोजन से जुड़े सदस्य ने बताया की आज ईसरदा गांव में रघुनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार कार्यकर्म के साथ अक्षत कलश यात्रा कार्यकर्म आयोजित किया। उन्होंने कहा की इससे पूर्व रघुनाथ मंदिर से भगवान राम लक्ष्मण सीता और हनुमान जी की सजीव झाकियां बैंड बाजों के साथ सजाकर गांव में निकाली गई। जिसमे गांव के महिला और पुरुष शामिल हुए।इस अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित भामाशाहों ने कार्यकर्म की राशि अक्षत कलश यात्रा के रूप में एकत्रित की गई और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।कार्यकर्म में ईसरदा गांव के ग्रामीणों ने एकता अखंडता का संदेश देते हुए इस कार्यकर्म को आयोजित किया।और कार्यकर्म में हर जाति मजहब के के लोगो ने भाग लिया और भगवान की शोभायात्रा में शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा की ईसरदा गांव में स्थित भगवान रघुनाथ जी का मंदिर कई वर्षों से जीर्णशीर्ण  अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसका सौंदर्य करण और जीने द्वारा करने के लिए गांव के भामाशाहों द्वारा एक निर्णय लिया गया जिसको लेकर आज रघुनाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर का जीरो द्वार कार्यक्रम ईसरदा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से शुरू किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!