अयोध्या से आए अक्षत का निम्बावास में धूमधाम से हुआ भव्य स्वागत
भीनमाल। भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त अयोध्या से आए अक्षत का निम्बावास ने धूमधाम गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। निम्बावास में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त अयोध्या से आए अक्षत का महंत अमृत नाथ जी महाराज वासियों की ओर से द्वारा गांव के महाराणा प्रताप चौक से भव्य पूजन कर ढोल नगाड़ा के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होते श्री रामचंद्र जी की जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा के रूप में ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर निंबावास पहुंचे जहां पर अक्षत का भव्य स्वागत व पूजन किया गया। अक्षत को शहर के प्रत्येक घर में बाटकर अयोध्या प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण दिया जाएगा। शोभायात्रा ईश्वरेश्वर गांव के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर पहुंची। 22 जनवरी को प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन हर घर दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया गया। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राव वचन सिंह ने बताया वर्षों से जिस घड़ी का राम भक्तों को इंतजार था वह घड़ी अब समाप्त होने जा रही है। राव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा समस्त राम भक्तों के द्वारा लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज हमारे लिए बड़ा गौरव का दिन है कि भगवान राम लाल की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस अवसर पर निंबावास महंत श्री श्री 1008 अमृत नाथ महाराज, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष वचनसिंह राव, महेंद्र सिंह राणावत नरिंगाराम पटेल, टीकम सिंह सरपंच नारायणसिंह राणावत,छगनाराम चौधरी, जिला प्रसार प्रमुख सतीश जिला सयोंजक गणपत जोशी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे