सेवा भारती विद्यालय की छात्रा अक्षिता धाकड ने लहराया परचम
छीपाबडौद . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्धारा गुरूवार को जारी हुए कक्षा 12 वी कला संकाय के परीक्षा परिणाम मे सेवा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा । विद्यालय की छात्रा अक्षिता धाकड पुत्री रमेशचन्द ने सर्वाधिक 89.60% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ ही मनीषा नागर ने 87 . 40 %, प्रियंका कुशवाह ने 86 . 20% , स्मिता मालव ने 86% , हर्षित कारपेन्टर ने 85 . 60% ,सानिया खान ने 83%,अक्षिता मालव ने 82.80%,मधु मीणा ने 82.80%,सलोचना मालव ने 81.80%, तनुजा यादव ने 81.20% व धीरज कारपेन्टर ने 80.20% व संदीप मालव ने 80% अंक प्राप्त किए साथ ही विद्यालय के 63 विद्यार्थी प्रथम श्रैणी मे उत्तीर्ण हुए। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियो को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर मुह मीठा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मथुरालाल अजमेरा ने विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर विद्यालय के निदेशक गिरीश अजमेरा अध्यापक रामनिवास नागर, मधु यादव,अरविन्द नागर, महावीर जी ,बनवारी कुशवाह ,मोहित कुशवाह तथा अभिभावक मोजूद रहे।