दोराई जिला स्तरीय वॉलीबॉल ट्रॉफी में अलीपुरा बनी विजेता
मांगलियावास :-दोराई के मेला ग्राउंड में रविवार को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से नेहरू युवा मंडल दोराई ने दोराई में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में केजीएन क्लब अलीपुरा विजेता रही जबकि तबीजी को उपविजेता का खिताब मिला । आयोजक जहांगीर तथा रशीद मोहम्मद ने बताया कि प्रतियोगिता में भगवानपुरा, बागसुरी, ककलाना, स्टार क्लब, दोराई, नागेलाव, कंचन नगर, गज्जू क्लब समेत अजमेर जिले की 16 टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में केजीएन क्लब अलीपुरा ने गज्जू क्लब तथा तबीजी ने बागसुरी को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल में केजीएन क्लब अलीपुरा ने तबीजी को 21 - 12 से शिकस्त देकर चैंपियन का खिताब जीत लिया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती सरपंच सोनी देवी, उपसरपंच बृजेश राव, शारीरिक शिक्षक इस्माइल मोहम्मद, समाजसेवी कृष्ण चौधरी ने विजेता टीम अलीपुरा को किट वे 4100 तथा उपविजेता टीम तबीजी को किट वे 2100 का नगद पारितोषिक तथा शील्ड भेंट की गई । युवा मंडल अध्यक्ष जहांगीर के द्वारा अतिथियों का माला वे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले अलीपुरा के खिलाड़ी शाहरुख खाँन को माला पहनाकर स्वागत किया गया । युवा मंडल के सदस्य फिरोज, हैप्पी, योगेन्द्र, सूरज, नरेश, भरत, जेनुअल, प्रवीण, आदिल, अरुण ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग प्रदान किया ।